हेलो दोस्तों, आ गए हैं हम एक और खास टॉपिक April 2026 Vrat Tyohar Calender PDF लेकर, जिसके बारे में आज हम detail में जानेंगे। यह महीना चैत्र और वैशाख मास के संगम (confluence) का प्रतीक है, इस महीने हनुमान जयंती, एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, अमावस्या और पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण अवसर पड़ेंगे, जिनका विशेष आध्यात्मिक महत्व है।
इस ब्लॉग में हम हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 के सभी हिंदू व्रत और त्योहारों की पूरी जानकारी देंगे, जिसमें तिथियाँ, व्रतों के नाम और त्योहारों का महत्व शामिल होगा।

अप्रैल 2026 हिन्दू व्रत और त्यौहार लिस्ट (April 2026 Hindu Vrat & Tyohar List)
नीचे दी गई April 2026 Hindu Vrat Tyohar Calendar Table में अप्रैल 2026 के सभी व्रत, त्योहार, एकादशी, प्रदोष और विशेष पर्वों की पूरी जानकारी दी गई है :
| तारीख/साल/दिन | व्रत और त्योहार |
|---|---|
| 1 अप्रैल, 2026, बुधवार | बैंक अवकाश, चैत्र पूर्णिमा व्रत |
| 2 अप्रैल, 2026, बृहस्पतिवार | हनुमान जयन्ती, स्नान-दान की पूर्णिमा |
| 3 अप्रैल, 2026, शुक्रवार | वैशाख प्रारम्भ , गुड फ्राइडे |
| 5 अप्रैल, 2026, रविवार | संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत |
| 7 अप्रैल, 2026, मंगलवार | गुरु तेग बहादुर जयन्ती |
| 10 अप्रैल, 2026, शुक्रवार | कालाष्टमी, शीतला अष्टमी व्रत |
| 13 अप्रैल, 2026, सोमवार | वल्लभाचार्य जयन्ती, वरूथिनी एकादशी व्रत |
| 14 अप्रैल, 2026, मंगलवार | मेष संक्रान्ति, अम्बेडकर जयन्ती, बैसाखी, पुथन्डू, खरमास समाप्त |
| 15 अप्रैल, 2026, बुधवार | बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत |
| 17 अप्रैल, 2026, शुक्रवार | वैशाख स्नान श्राद्ध की अमावस्या |
| 18 अप्रैल, 2026, शनिवार | चंद्र दर्शन, पराशर ऋषि जयन्ती |
| 19 अप्रैल, 2026, रविवार | परशुराम जयंती |
| 20 अप्रैल, 2026, सोमवार | अक्षय तृतीया व्रत, रोहिणी व्रत |
| 21 अप्रैल, 2026, मंगलवार | विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती |
| 22 अप्रैल, 2026, बुधवार | पृथ्वी दिवस (Earth Day) |
| 23 अप्रैल, 2026, बृहस्पतिवार | गंगा सप्तमी, कमला सप्तमी, बाबू कुंवर सिंह जयंती |
| 24 अप्रैल, 2026, शुक्रवार | मासिक दुर्गाष्टमी, बगलामुखी जयन्ती |
| 25 अप्रैल, 2026, शनिवार | सीता नवमी व्रत |
| 27 अप्रैल, 2026, सोमवार | मोहिनी एकादशी व्रत |
| 29 अप्रैल, 2026, बुधवार | भौम प्रदोष व्रत |
| 30 अप्रैल, 2026, बृहस्पतिवार | श्री नरसिंह चतुर्दशी व्रत |
👉यदि आप अप्रैल 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर को भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसकी हिंदी PDF उपलब्ध है। ब्लॉग के अंत में दिए गए डाउनलोड लिंक से आप इस PDF को आसानी से अपने मोबाइल या डेस्कटॉप में सेव कर सकते हैं।
अप्रैल में प्रमुख हिंदू व्रत और त्यौहार (april Main Hindu vrat aur Tyohar)
अप्रैल 2026 में कुछ ऐसे व्रत आ रहे हैं, जिन्हें अगर श्रद्धा और सही विधि से करें, तो यह कष्टों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और ईश्वर कृपा दिला सकते हैं। इस महीने अप्रैल में मनाए जाने वाले मुख्य हिंदू त्यौहार कुछ इस प्रकार हैं:
- हनुमान जयंती: हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और मंत्र जाप करने से डर, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से रक्षा मिलती है। यह दिन साहस और आत्मबल बढ़ाने के लिए बेहद शुभ है। साल 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल, 2026, बृहस्पतिवार को पड़ रही है।
- एकादशी व्रत: अप्रैल 2026 में आने वाली वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित हैं। मान्यता है कि एकादशी व्रत रखने से पापों से मुक्ति, मानसिक शांति (mental piece)और आध्यात्मिक उन्नति (spiritual progress) होती है। अप्रैल 2026 में वरुथिनी एकादशी 13 अप्रैल, 2026, सोमवार को और मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल, 2026, सोमवार को पड़ रही है।
- मासिक शिवरात्रि: यह शिवरात्रि व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इससे मनोकामना पूरी होती है, रोग दूर होते हैं और जीवन में शांति मिलती है। इस दिन शिवजी की पूजा, रात्रि जागरण और बेलपत्र से अभिषेक किया जाता है और अप्रैल 2026 में मासिक शिवरात्रि 15 अप्रैल, 2026, बुधवार के दिन है।
- प्रदोष व्रत: प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना (worship) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और शिव पूजा करने से कष्टों का नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। अप्रैल 2026 में पहला प्रदोष व्रत 15 अप्रैल, 2026, बुधवार को और दूसरा 29 अप्रैल, 2026, बुधवार को पड़ रहा है।
- अमावस्या और पूर्णिमा: अमावस्या पितरों की शांति और दान-पुण्य के लिए शुभ मानी जाती है, जबकि पूर्णिमा धार्मिक स्नान, व्रत और सकारात्मक ऊर्जा के लिए विशेष महत्व रखती है। अप्रैल 2026 में चैत्र पूर्णिमा व्रत 1 अप्रैल, 2026, बुधवार पड़ रही है। और स्नान श्राद्ध की अमावस्या 17 अप्रैल, 2026, शुक्रवार को है।
अप्रैल 2026 का आध्यात्मिक महत्त्व (Spiritual Significance)
इस साल अप्रैल 2026 की शुरुआत चैत्र मास (Chaitra Month) से हो रही है, जो 2 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। इसके तुरंत बाद वैशाख मास (Vaishakh month) का शुभारंभ होगा। यह समय आत्मचिंतन (Self-reflection), संयम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
अप्रैल 2026 का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। चूंकि इस साल हनुमान जयंती अप्रैल में ही पड़ रही है, इसलिए यह महीना अपने आप में ही शुभ और मंगलकारी हो जाता है। इसके अलावा इस महीने में एकादशी, प्रदोष व्रत, अमावस्या और पूर्णिमा जैसी महत्वपूर्ण तिथियाँ आती हैं, जो पूजा-पाठ, व्रत, ध्यान और पुण्य कर्म करने के लिए शुभ अवसर प्रदान करती हैं। यह समय नकारात्मक सोच को छोड़कर सकारात्मकता अपनाने का संदेश देता है। धैर्य, संयम और अच्छे कर्मों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, आपने देखा कि अप्रैल 2026 में किस दिन कौन-कौन से त्योहार पड़ रहे हैं। हमारे द्वारा दिए गए इस Calender की मदद से आप अपने व्रत, उपवास और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की योजना आसानी से बना सकते हैं। अप्रैल 2026 में Hanuman Jayanti और Akshaya Tritiya जैसे बड़े और पावन त्योहार भी आ रहे हैं, जिससे इस महीने की शोभा और भी बढ़ जाती है। साथ ही, एकादशी और प्रदोष व्रत जैसी नियमित पवित्र तिथियाँ भी इस महीने को और अधिक शुभ और मंगलमय बना देती हैं।
अपना अनुभव साझा करें (Call to Action)
ऐसे ही धार्मिक और उपयोगी अपडेट पाने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें। हमारे ब्लॉग को बुकमार्क या फॉलो करना न भूलें। और नीचे कमेंट में बताइए आप April 2026 में कौन-सा व्रत या त्योहार सबसे ज्यादा मानते हैं? आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।
📌 नीचे दिए गए लिंक पर एक क्लिक में पाएँ April 2026 Vrat Tyohar Calender PDF लिस्ट बिल्कुल FREE ! 👇:
📥 अप्रैल 2026 हिन्दू व्रत त्यौहार PDF डाउनलोड करेंअस्वीकरण (Disclaimer): इस ब्लॉग में दी गई जानकारी विभिन्न विश्वसनीय पंचांग स्रोतों और मानक हिंदू कैलेंडर के आधार पर तैयार की गई है। यह जानकारी केवल सामान्य और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। व्रत, पूजा या किसी भी धार्मिक निर्णय से पहले पाठक Drik Panchang, ठाकुर प्रसाद पंचांग या स्थानीय पंडित से तिथि-मुहूर्त की स्वयं जाँच अवश्य करें। क्षेत्र और परंपरा के अनुसार तिथियों व विधियों में अंतर संभव है। किसी भी बदलाव या त्रुटि के लिए हमारा ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा।
ये भी पढ़ें,
👉 Ekadashi Vrat List 2026 PDF Download: जानें एकादशी व्रत कब है 2026 में (कैलेंडर, तिथियाँ, व्रत नियम एवं महत्व)
👉 चैत्र नवरात्रि 2026: जानें कब है? घटस्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और संपूर्ण विधि
👉 Amavasya 2026 List PDF Download: जानें 2026 में अमावस्या कब है? पूजा विधि और व्रत के नियम
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न: April 2026 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार हैं?
उत्तर: April 2026 में एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, अमावस्या, पूर्णिमा और अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियाँ आती हैं, जो पूजा और साधना के लिए शुभ मानी जाती हैं।
प्रश्न: April 2026 में कितनी एकादशी व्रत पड़ेंगी?
उत्तर: April 2026 में कुल दो एकादशी व्रत पड़ेंगे पहली वरुथिनी एकादशी (13 अप्रैल 2026, सोमवार) और दूसरी मोहिनी एकादशी (27 अप्रैल 2026, सोमवार)। वरुथिनी एकादशी कृष्ण पक्ष में आती है जबकि मोहिनी एकादशी शुक्ल पक्ष में आती है
प्रश्न: April 2026 में अमावस्या और पूर्णिमा कब है?
उत्तर: पूर्णिमा, 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
अमावस्या, 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
प्रश्न: हनुमान जयंती 2026 में कब मनाई जाएगी?
उत्तर: हनुमान जयंती 1 अप्रैल (बुधवार) को मनाई जा रही है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। और इस दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।
प्रश्न: April 2026 Vrat Tyohar Calendar को PDF मैं कहा से डाउनलोड कर सकता हूँ?
उत्तर: आप इसी ब्लॉग में ऊपर जहाँ April 2026 Vrat Tyohar Calendar PDF टेबल बनी है उसी के निचे लिंक पर क्लिक करके download कर सकते है



