Papmochani Ekadashi Vrat Katha 2026 in Hindi: पापमोचनी एकादशी व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और महत्व

"अच्छा ज्ञान साझा करना भी एक श्रेष्ठ दान है!"-TipsiLife

Papmochani Ekadashi Vrat Katha 2026 in Hindi

राधे राधे 🙏,
दोस्तों, आज के इस ब्लॉग Papmochani Ekadashi Vrat Katha 2026 in Hindi में हम मेधावी ऋषि और मंजुघोषा की उस पौराणिक कथा के बारे में जानेंगे, जिसमें एक पिशाचिनी को पुनः उसका दिव्य स्वरूप प्राप्त हुआ और एक ऋषि को उनका खोया हुआ तेज वापस मिला।

पापमोचनी एकादशी से जुड़ी यह कथा हमें सिखाती है कि जब मनुष्य अपने मार्ग से भटक जाता है, तब पश्चाताप और सच्ची भक्ति ही उसे पुनः सही दिशा में ले जाती है। इस ब्लॉग में हम Papmochani Ekadashi व्रत की संपूर्ण कथा के साथ ही वर्ष 2026 में पापमोचनी एकादशी की सही तिथि और समय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा करेंगे।

पापमोचनी एकादशी 2026 तिथि और समय (Papmochani Ekadashi date and time)

दोस्तों, साल 2026 में Papmochani Ekadashi का पावन व्रत 15 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा। इसकी एकादशी तिथि 14 मार्च 2026 को सुबह 08:10 AM से प्रारंभ होकर 15 मार्च 2026 को सुबह 09:16 AM तक रहेगी। व्रत पारण का समय 16 मार्च 2026, सोमवार को द्वादशी तिथि में सुबह 06:30 AM से 08:54 AM के बीच करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

पापमोचनी एकादशी व्रत कथा महत्व (Importance of Papmochani Ekadashi vrat katha)

पापमोचनी एकादशी का महत्व इसके नाम में ही छिपा है। पापमोचनी शब्द दो भागों से मिलकर बना है पाप अर्थात गलत कर्म या अधर्म, और मोचनी अर्थात मुक्ति दिलाने वाली। यानी यह एकादशी वह पावन तिथि है, जो मनुष्य को उसके पापों से मुक्त करने का मार्ग दिखाती है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को करने से व्यक्ति को ब्रह्महत्या जैसे घोर पापों से भी मुक्ति (liberation) मिल जाती है और उसे हज़ारों सालों की तपस्या या अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

इसकी व्रत कथा को स्मरण करने या सुनने मात्र से भी वाजपेय यज्ञ के बराबर फल मिलता है। जब हम सच्चे मन से मेधावी ऋषि और मंजुघोषा की इस कथा को याद करते हैं, तो हमारे मन के भीतर की नकारात्मकता समाप्त हो जाती है और भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। यह कथा हमें याद दिलाती है कि ईश्वर के चरणों में शरण लेने पर बड़े से बड़े संकट का अंत निश्चित है।

पापमोचनी एकादशी व्रत कथा

(कथा आरंभ)

मेधावी ऋषि की कठोर तपष्या (The Intense Penance of Sage Medhavi)

दोस्तों, यह कथा प्राचीन काल की है जब च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी ऋषि (Sage Medhavi) चैत्ररथ नामक सुंदर वन में कठोर तपस्या कर रहे थे। वे भगवान शिव के परम भक्त थे और उनकी तपस्या इतनी तेजस्वी थी कि इंद्र देव भी डर गए कि कहीं ऋषि उनका स्वर्ग का सिंहासन न मांग लें। इसी भय के कारण देवराज इंद्र ने मंजुघोषा नामक एक सुंदर अप्सरा को मेधावी ऋषि की तपस्या भंग करने के लिए पृथ्वी लोक पर भेजा।

अप्सरा मंजुघोषा का आगमन (The Arrival of Manjughosha)

मंजुघोषा ने अपनी सुंदरता, गायन और नृत्य से ऋषि को मोहित करने की कोशिश की। कामदेव के प्रभाव और मंजुघोषा की सुंदरता के कारण, मेधावी ऋषि अपनी तपस्या भूल गए और उस अप्सरा के प्रेम में मग्न हो गए। मेधावी ऋषि और मंजुघोषा साथ रहने लगे। देखते ही देखते 57 साल, 9 महीने और 3 दिन बीत गए, लेकिन ऋषि को लगा जैसे अभी कुछ ही पल हुए हैं।

जब मंजुघोषा को यह अनुभव हुआ कि अब मेधावी ऋषि की तपस्या भंग हो चुकी है और उनका तेज क्षीण पड़ गया है, तब उसे लगा कि उसका कार्य पूर्ण हो चुका है और अब उसे पुनः स्वर्ग लोक लौट जाना चाहिए।वह विनम्र भाव से ऋषि के समीप गई और बोली हे मुनिवर, अब मुझे स्वर्ग लौटने की आज्ञा प्रदान करें।

सत्य का बोध और ऋषि का क्रोध (The Realization and Curse)

जैसे ही मंजुघोषा ने जाने की बात कही, ऋषि की चेतना (Consciousness) वापस लौट आई। उन्हें अचानक एहसास हुआ कि एक अप्सरा के मोह में उन्होंने अपना बहुमूल्य समय व्यर्थ गँवा दिया। उनकी वर्षों की कठोर तपस्या और ब्रह्मचर्य भंग हो चुका था। यह विचार आते ही ऋषि के मन में गहरी ग्लानि उत्पन्न हुई और साथ ही मंजुघोषा के प्रति तीव्र क्रोध भी जाग उठा। क्रोधावेश में आकर उन्होंने मंजुघोषा को श्राप (Curse) देते हुए कहा, तूने मेरी तपस्या नष्ट की है, इसलिए तू अभी इसी क्षण एक कुरूप पिशाचिनी (Pishachini/Demoness) बन जा!

ऋषि के मुख से यह कठोर वचन सुनते ही मंजुघोषा कांप उठी। ऋषि के प्रचंड क्रोध को देखकर वह भयभीत हो गई। कांपती हुई वाणी में उसने कहा हे ऋषिवर, कृपया शांत हो जाइए। मुझसे बड़ी भूल हो गई है। मुझे क्षमा कर दीजिए। मुझे इस पिशाच योनि से मुक्त होने का कोई मार्ग बताइए। किन्तु उस समय ऋषि का क्रोध अत्यंत प्रबल था। उनके मन में ग्लानि और आक्रोश की ज्वाला इतनी तीव्र थी कि उन्हें मंजुघोषा की प्रार्थना सुनाई ही नहीं दे रही थी। उनका विवेक क्रोध की अग्नि में ढक गया था, और वे अपने निर्णय पर अडिग खड़े रहे।

श्राप से मुक्ति का मार्ग (The Path to Redemption)

जब मंजुघोषा ने विनम्र स्वर में कहा हे ऋषिवर! यदि मैं पिशाचिनी बन गई, तो समाज मुझे क्या कहेगा? इतने वर्षों तक एक महान ऋषि के साथ रहने के बाद भी मुझे पिशाचिनी के रूप में मिला मेरा यह कलंकित स्वरूप मेरी पहचान बन जाएगा। कृपा करके मुझे इस शाप से मुक्ति का कोई उपाय बताइए। उसकी वाणी में पश्चाताप और भय दोनों झलक रहे थे। वह समझ चुकी थी कि मोह और आकर्षण के कारण उसने एक तपस्वी की साधना भंग की है।

अब उसे अपने कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ रहा था। मंजुघोषा की दयनीय अवस्था देखकर ऋषि का हृदय भी पसीज गया और उनका क्रोध शांत हो गया। तब उन्होंने उसे चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की Papmochani Ekadashi का व्रत करने का उपदेश दिया और कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति श्रद्धा और सच्चे पश्चाताप के साथ यह व्रत करे, तो वह बड़े से बड़े पापों से भी मुक्त हो सकता है। उन्होंने मंजुघोषा से कहा कि यदि वह भी सच्चे मन से यह व्रत करेगी, तो उसे अपने पापों और इस शाप दोनों से मुक्ति मिल जाएगी।

दोनों का पाप मुक्त होना (Final Liberation)

मेधावी ऋषि भीतर से टूट चुके थे क्योंकि उनकी सालों की तपस्या (penance) एक पल में नष्ट हो गई थी। अपनी आत्मा की शांति के लिए वे अपने पिता च्यवन ऋषि के पास पहुंचे। पिता ने जब अपने पुत्र को दुर्बल (weak)और तेजहीन (dull) अवस्था में देखा, तो उन्होंने कारण पूछा। तब मेधावी ऋषि ने पूरी घटना विनम्रता से सुनाई और अपनी भूल स्वीकार की।

पिता ने उन्हें समझाया, बेटा, अब ग्लानि में डूबने से क्या लाभ? बीती बातों पर पछताने के बजाय प्रायश्चित का मार्ग अपनाओ।उन्होंने सलाह दी कि Papmochani Ekadashi का व्रत ही वह श्रेष्ठ उपाय है, जो उनका खोया हुआ तेज और आत्म-सम्मान पुनः वापस दिला सकता है।

मंजुघोषा और मेधावी ऋषि, दोनों ने पूरी निष्ठा के साथ इस व्रत के नियमों का पालन किया। व्रत के प्रभाव से एक तरफ जहाँ मंजुघोषा का डरावना पिशाचिनी रूप खत्म हो गया और वह फिर से दिव्य अप्सरा (Celestial Nymph) बनकर स्वर्ग लौट गई, वहीं दूसरी ओर मेधावी ऋषि के भी सभी मानसिक और शारीरिक पाप धुल गए।

उनकी खोई हुई आध्यात्मिक शक्ति और तपस्या का तेज (divine glow) वापस लौट आया। ईश्वर की भक्ति में हर गलती को सुधारने की शक्ति होती है। जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक इसका श्रवण या पाठ करता है, उसे हज़ार गौ-सेवा के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। कथा का स्मरण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रभावशाली माध्यम भी माना गया है।

( व्रत कथा समाप्त )

कथा का सार

दोस्तों, Papmochani Ekadashi Vrat Katha 2026 in Hindi की यह पौराणिक कथा हमें सिखाती है कि चाहे अनजाने में कितनी भी बड़ी भूल क्यों न हुई हो, सच्चे मन से किया गया पश्चाताप और भगवान विष्णु की भक्ति हमें हर बंधन से मुक्त (liberate) कर सकती है। जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस दिन उपवास रखते हैं, उन्हें न केवल मानसिक शांति मिलती है, उनके जीवन के समस्त कष्ट और पाप भी नष्ट हो जाते हैं और अंत में वह मोक्ष को प्राप्त कर श्री हरि के चरणों में स्थान प्राप्त करता है।

हमें बताएं:
आपको यह कथा कैसी लगी? क्या आपने पहले भी Papmochani Ekadashi की इस पावन कथा का श्रवण किया है? हमें कमेंट बॉक्स में जय श्री हरि लिखकर जरूर बताएं और अपनी राय हमारे साथ साझा करें। ऐसी ही और भी धार्मिक, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक जानकारियाँ पाने के लिए हमारी वेबसाइट को अवश्य सब्सक्राइब (Subscribe) करें और अपने मित्रों व परिवार के साथ भी साझा करें। धन्यवाद,
ॐ विष्णवे नम:।🙏

अस्वीकरण (Disclaimer): इस ब्लॉग में दी गई जानकारी विभिन्न विश्वसनीय पंचांग स्रोतों और मानक हिंदू कैलेंडर के आधार पर तैयार की गई है। यह जानकारी केवल सामान्य और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। व्रत, पूजा या किसी भी धार्मिक निर्णय से पहले पाठक Drik Panchang, ठाकुर प्रसाद पंचांग या स्थानीय पंडित से तिथि-मुहूर्त की स्वयं जाँच अवश्य करें। क्षेत्र और परंपरा के अनुसार तिथियों व विधियों में अंतर संभव है। किसी भी बदलाव या त्रुटि के लिए हमारा ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: पापमोचनी एकादशी 2026 में कब है?

उत्तर: दोस्तों, साल 2026 में Papmochani Ekadashi का पावन व्रत 15 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा।

प्रश्न: पापमोचनी एकादशी कथा का क्या महत्व है?

उत्तर: एकादशी व्रत में कथा सुनना या पढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। कथा के बिना व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता। यह कथा हमें सिखाती है कि मनुष्य से जीवन में भूल हो सकती है, लेकिन सच्चे पश्चाताप, भक्ति और व्रत के माध्यम से वह अपने पापों का प्रायश्चित कर सकता है।

प्रश्न: पापमोचनी एकादशी पर कौन-सी पौराणिक कथा सुनना अत्यंत फलदायी है?

उत्तर: Papmochani Ekadashi से जुड़ी सबसे प्रमुख और फलदायी पौराणिक कथा मेधावी ऋषि और मंजुघोषा अप्सरा की मानी जाती है। यही कथा शास्त्रों में वर्णित है और इसे सुनना तथा पढ़ना अत्यंत पुण्यदायक बताया गया है।

प्रश्न: पापमोचनी एकादशी 2026 व्रत पारण कब है?

उत्तर: पापमोचनी एकादशी 2026 व्रत पारण का समय 16 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 06:30 AM से 08:54 AM के बीच रहेगा


"अच्छा ज्ञान साझा करना भी एक श्रेष्ठ दान है!"-TipsiLife

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *