हमारे बारे में (About Us)

टिप्सी लाइफ (Tipsi Life) में आपका स्वागत है ❤️!

About Me

नमस्कार 🙏
मेरा नाम Navin Verma है। मैं “Navin Gyan Dhara” YouTube चैनल का founder और content creator हूँ। मैं कई वर्षों से डिजिटल कंटेंट तथा डिज़ाइन की दुनिया से भी जुड़ा हूँ। दिल से हमेशा मेरा झुकाव धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक विषयों की ओर रहा है। इसी सोच के साथ मैंने Tipsi Life की शुरुआत की।

मैं पिछले कई वर्षों से धार्मिक विषयों, लाइफस्टाइल जैसे टॉपिक्स पर research और content creation कर रहा हूँ। अपने YouTube चैनल और ब्लॉग के माध्यम से मैं हर त्योहार की सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और हमारी डेली लाइफस्टाइल को बेहतर करने से जुड़े आइडियाज को आसान भाषा में समझाने की कोशिश करता हूँ।

मैंने अपने YouTube चैनल Navin Gyan Dhara की शुरुआत 4 May 2023 को की थी। इस चैनल पर मैं धार्मिक विषयों, व्रत-त्योहार, पंचांग और ज्ञानवर्धक जानकारियों से जुड़े वीडियो और Shorts साझा करता हूँ। शुरुआत से ही आप सभी का मुझे बहुत प्यार और समर्थन मिला। मेरे कंटेंट को सराहा गया, पसंद किया गया — और यही मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बनी।

इसी दौरान मेरे मन में एक विचार आया कि जब मैं YouTube के माध्यम से दर्शकों तक जानकारी पहुँचा रहा हूँ, तो क्यों न उसी ज्ञान को पाठकों तक भी पहुँचाया जाए — ताकि जो लोग पढ़ना पसंद करते हैं, उन्हें भी वही सही और विस्तार से जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य एक ऐसा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहाँ ज्ञान, भक्ति और दैनिक जीवन से जुड़ी उपयोगी जानकारी सरल, स्पष्ट और सच्चे रूप में एक ही जगह उपलब्ध हो।

यही सोचकर मैंने TipsiLife वेबसाइट की शुरुआत की। अभी हमने कुछ चुनिंदा विषयों के साथ शुरुआत की है, लेकिन बहुत जल्द आप यहाँ और भी गहराई से, विस्तृत और उपयोगी ब्लॉग पढ़ पाएँगे — ताकि आप हमसे और भी गहराई से जुड़ सकें।

जल्द ही मेरे YouTube चैनल Navin Gyan Dhara का नाम भी बदलकर Tipsi Life हो जायेगा, ताकि हमारे सभी यूज़र्स वेबसाइट और YouTube — दोनों को एक ही नाम से पहचान सकें और एक मजबूत पहचान (brand identity) बन सके।

इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख, ग्राफ़िक्स, फीचर इमेज (featured images) और डाउनलोड के लिए उपलब्ध PDF सामग्री मुख्य रूप से मेरे द्वारा तैयार और साझा की जाती है।

आने वाले समय में इस वेबसाइट पर अन्य लेखकों द्वारा लिखे गए लेख भी शामिल किए जा सकते हैं। ऐसे सभी लेखों को पहले ध्यान से जाँचने के बाद ही प्रकाशित किया जाएगा और संबंधित लेखक का नाम लेख में ऊपर या नीचे स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया जाएगा।

मेरा प्रयास यही रहता है कि आपको यहाँ वही सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले, जिसकी आप उम्मीद करते हैं।

✨ Tipsi Life क्या है?

Tipsi Life एक हिंदी ब्लॉग है जहाँ भक्ति और लाइफस्टाइल का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

हम यहाँ इन लेखों के माध्यम से निम्नलिखित विषयों से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करेंगे—

  • व्रत और त्योहारों की तिथियाँ व उनका महत्व
  • हिंदू कैलेंडर और मासिक/वार्षिक व्रत सूची
  • खान-पान और आदतों से जुड़ी उपयोगी जानकारी
  • लाइफस्टाइल टिप्स जो आपकी दिनचर्या को बेहतर बनाएं

🎯 हमारा उद्देश्य

मेरा प्रयास रहता है कि हर लेख सरल और स्पष्ट भाषा में हो, ताकि हर उम्र का व्यक्ति उसे आसानी से समझ सके।
यहाँ दी गई जानकारी गहराई से research करके तैयार की जाती है। कई महत्वपूर्ण विषयों पर PDF भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आप उसे download करके अपने पास सुरक्षित रख सकें।

TipsiLife का लक्ष्य है —
धर्म और आधुनिक जीवन के बीच एक संतुलित सेतु (bridge) बनाना, जहाँ परंपरा भी बनी रहे और practical जीवनशैली भी साथ चले।

हमारा उद्देश्य किसी प्रकार की धार्मिक, चिकित्सकीय या व्यक्तिगत सलाह देना नहीं है, बल्कि सामान्य जानकारी और प्रेरणा देना है, जिससे आप अपने लिए सही निर्णय ले सकें।

TipsiLife मानता है कि
✨ सही जानकारी + अच्छा खान-पान + संतुलित लाइफस्टाइल = खुशहाल जीवन
अगर आप भक्ति और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट को पसंद करते हैं, तो TipsiLife आपका अपना ब्लॉग है।

👉 ऐसे ही उपयोगी, स्वादिष्ट और जानकारीपूर्ण लेखों के लिए हमें नियमित रूप से पढ़ें और सब्सक्राइब करना न भूलें।

टिप्सीलाईफ न्यूज़लेटर Subscribe करें (TipsiLife Newsletter) – हर दिन कुछ काम का

Name
Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: Tipsi Life किस प्रकार का ब्लॉग है?

Tipsi Life एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ व्रत-त्योहार, हिंदू पंचांग, कैलेंडर के साथ-साथ लाइफस्टाइल और फूड से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा की जाती है।

प्रश्न: क्या Tipsi Life पर स्वास्थ्य या मेडिकल सलाह दी जाती है?

नहीं, Tipsi Life किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय या व्यक्तिगत सलाह नहीं देता। यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य और शैक्षिक उद्देश्य के लिए होती है।

प्रश्न: क्या Tipsi Life पर दी गई जानकारी भरोसेमंद है?

हाँ, Tipsi Life पर दी गई जानकारी विश्वसनीय स्रोतों, सामान्य संदर्भों और अनुभव आधारित तथ्यों पर आधारित होती है। फिर भी, किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श की सलाह दी जाती है।

प्रश्न: क्या Tipsi Life केवल धार्मिक कंटेंट के लिए है?

नहीं, Tipsi Life केवल धार्मिक विषयों तक सीमित नहीं है। इसमें लाइफस्टाइल, रोज़मर्रा की उपयोगी जानकारी और जीवन को आसान बनाने वाले लेख भी शामिल हैं।

प्रश्न: Tipsi Life को कैसे फॉलो या सब्सक्राइब करें?

हमारी वेबसाइट को अपने ब्राउज़र में Bookmark कर लें, ताकि आप आसानी से दोबारा विज़िट कर सकें।  हमारी वेबसाइट के Home Page और Blog Page पर Email Subscribe का विकल्प उपलब्ध है। वहाँ अपना ईमेल दर्ज करके आप नए लेख और अपडेट सीधे अपने ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, इसी पेज पर भी सब्सक्राइब करने के लिए एक Subscribe Form दिया गया है, जहाँ से आप आसानी से हमारी वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।