March Pradosh Vrat 2026 Date List: मार्च में 3 प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, जानें सही तिथियां और शुभ मुहूर्त

"अच्छा ज्ञान साझा करना भी एक श्रेष्ठ दान है!"-TipsiLife

March Pradosh Vrat 2026 Date List

हर हर महादेव🙏 दोस्तों, आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे एक ऐसे व्रत के बारे में जो भगवान शिव (Lord Shiva) को बेहद प्रिय है और जिसे करने से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी भी चुटकियों दूर हो जाती है। हम बात कर रहे हैं प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) की। वैसे तो हर महीने में 2 प्रदोष व्रत पड़ते है लेकिन अप्रैल 2026 का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में 3 प्रदोष व्रत पड़ रहे है। इनमें से एक रवि प्रदोष है और बाकी के दो सोम प्रदोष व्रत हैं।

March Pradosh Vrat 2026 Date List के इस ब्लॉग में प्रदोष व्रत की सटीक तारीखें, शुभ मुहूर्त, क्या करें, क्या न करें और प्रदोष व्रत का महत्व जैसी पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक निचे दी गई है:

मार्च 2026 प्रदोष व्रत लिस्ट (March Pradosh Vrat 2026 Date List)

दोस्तों, आपकी सुविधा के लिए हमने मार्च 2026 में पड़ने वाले सभी डिटेल लिस्ट तैयार की है। इससे आप अपने आने वाले व्रत की तैयारी समय रहते और अच्छे से कर सकें। दोस्तों, अप्रैल के महीने में 3 प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो अपने आप में एक दुर्लभ संयोग है। आइए देखते हैं उनकी तारीखें:

विवरण (Details)मार्च का पहला प्रदोष व्रतमार्च का दूसरा प्रदोष व्रतमार्च का तीसरा प्रदोष व्रत
तारीख (Date)1 मार्च 2026 रविवार16 मार्च 2026, सोमवार30 मार्च 2026, सोमवार
पक्ष फाल्गुन, शुक्ल त्रयोदशीचैत्र, कृष्ण त्रयोदशीचैत्र, शुक्ल त्रयोदशी
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ28 फरवरी 2026, शनिवार, 8:43 pm से16 मार्च 2026, सोमवार, 9:40 am से30 मार्च 2026, सोमवार, 7:09 am से
त्रयोदशी तिथि समाप्त1 मार्च 2026, रविवार, 7:09 am तक17 मार्च 2026, मंगलवार, 9:23 am तक31 मार्च 2026, मंगलवार, 6:55 am तक
प्रदोष पूजा मुहूर्त (संध्या पूजा समय)1 मार्च 2026, रविवार, 6:21 pm से 7:09 pm तक (48 मिनट्स)16 मार्च 2026, सोमवार, 6:30 pm से 8:54 pm तक (02 घण्टे 24 मिनट्स)30 मार्च 2026, सोमवार, 6:38 pm से 8:57 pm तक (02 घण्टे 19 मिनट्स)

प्रदोष व्रत में क्या करें और क्या न करें (Dos and Don’ts During Pradosh Vrat)

प्रदोष व्रत का पूरा लाभ उठाने के लिए इन नियमों का पालन करना (Follow the rules) बहुत जरूरी होता है, इसलिए प्रदोष व्रत के दिन क्या करें, क्या न करें इसके बारे में हमने यहाँ कुछ जरूरी बातें बताई हैं, ताकि आपसे अनजाने में भी कोई गलती न हो।

क्या करें:

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • व्रत का संकल्प (Resolution) लेकर दिनभर सात्विक आहार (फलाहार) ग्रहण करें।
  • तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य (arghya) दें।
  • संध्या समय (Evening time) प्रदोष काल में शिवलिंग का जल, दूध या गंगाजल से अभिषेक करें।
  • बेलपत्र, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करें।

क्या न करें:

  • लहसुन-प्याज, मांसाहार और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए
  • व्रत के दौरान क्रोध करने, विवाद करने और कटु वचन बोलने से बचें।
  • झूठ बोलना या किसी का अपमान करना व्रत के पुण्य को नष्ट कर देता है।”
  • व्रत के दिन नकारात्मक विचार और आलस्य (laziness) से दूर रहें।
  • पूजा के दौरान शिवलिंग पर कभी भी तुलसी दल (Tulsi leaves), हल्दी, या केतकी के फूल अर्पित न करें। यह वर्जित माना गया है।
  • महादेव की पूजा में काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता। कोशिश करें कि आप सफेद, पीले या नारंगी रंग के साफ कपड़े पहनें।

प्रदोष व्रत धार्मिक महत्व (pradosh vrat dharmik mahatav)

दोस्तों, प्रदोष शब्द का अर्थ है संध्या का समय, यानी सूर्यास्त के बाद का समय, जब शिवजी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस समय भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिव पुराण में प्रदोष व्रत के महत्व का विस्तार से वर्णन मिलता है। श्रद्धा और नियम के साथ किया गया यह व्रत जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है।

रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व:

जब त्रयोदशी तिथि रविवार को पड़ती है, तो उसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। मान्यता है कि रवि प्रदोष व्रत करने से अच्छी सेहत और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में मान-सम्मान व सफलता प्राप्त होती है। पौराणिक कथा के अनुसार रवि प्रदोष व्रत की कथा का श्रवण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कथा में एक निर्धन ब्राह्मण परिवार का वर्णन मिलता है, जो श्रद्धापूर्वक (with Reverence) प्रदोष व्रत का पालन करता था। भगवान शिव की कृपा से उनके जीवन की विपत्ति दूर हुई और उनका जीवन सुखमय हो गया।

सोम प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व:

जब त्रयोदशी तिथि सोमवार को पड़ती है, तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है, जिसका महत्व सामान्य प्रदोष से अधिक माना जाता है। सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन है, इसलिए इस दिन रखा गया प्रदोष व्रत कई गुना फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि यह व्रत चंद्र दोष और मानसिक तनाव (mental stress) को कम करता है, जैसे एक पौराणिक कथा के अनुसार गरीब ब्राह्मणी द्वारा मार्ग में मिले बालक का पालन-पोषण करने का वर्णन है, जो वास्तव में विदर्भ का राजकुमार था। भगवान शिव की कृपा और प्रदोष व्रत के प्रभाव से उस राजकुमार ने बड़ा होकर अपना खोया हुआ राजपाट पुनः प्राप्त किया।

निष्कर्ष (conclusion)

दोस्तो, तो ये थीं मार्च 2026 के महीने में आने वाले तीनों प्रदोष व्रत की पूरी जानकारी। इस बार मार्च के महीने में हमें भगवान शिव का स्मरण करने और उनकी पूजा-अर्चना करने के तीन शुभ अवसर (opportunities) प्राप्त होंगे। हमने अपने इस ब्लॉग में प्रदोष व्रत के जो आसान नियम, उनका पालन करके आप अपनी पूजा को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही, इस दिन प्रदोष व्रत की कथा (Vrat Katha) का पाठ करना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि कथा के बिना व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें (Call to Action )
दोस्तों, अगर आपको मार्च 2026 के प्रदोष व्रत की यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकें। कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह ब्लॉग कैसा लगा? ऐसे ही धार्मिक, आध्यात्मिक और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो/सब्सक्राइब करें।
ॐ नमः शिवाय 🙏

अस्वीकरण (Disclaimer): इस ब्लॉग में दी गई जानकारी विभिन्न विश्वसनीय पंचांग स्रोतों और मानक हिंदू कैलेंडर के आधार पर तैयार की गई है। यह जानकारी केवल सामान्य और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। व्रत, पूजा या किसी भी धार्मिक निर्णय से पहले पाठक Drik Panchang, ठाकुर प्रसाद पंचांग या स्थानीय पंडित से तिथि-मुहूर्त की स्वयं जाँच अवश्य करें। क्षेत्र और परंपरा के अनुसार तिथियों व विधियों में अंतर संभव है। किसी भी बदलाव या त्रुटि के लिए हमारा ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: मार्च 2026 में प्रदोष व्रत कब है (March 2026 mein pradosh vrat kab hai)

उत्तर: मार्च 2026 में कुल 3 प्रदोष व्रत पड़ेंगे। 1 मार्च, 16 मार्च और 30 मार्च को।

प्रश्न: सोम प्रदोष और रवि प्रदोष में क्या अंतर है?

उत्तर: जब त्रयोदशी सोमवार को पड़े तो उसे सोम प्रदोष कहा जाता है, और रविवार को पड़े तो रवि प्रदोष कहा जाता है। दोनों का महत्व विशेष माना जाता है, लेकिन उनके फल अलग-अलग माने जाते हैं।

प्रश्न: अगर कोई प्रदोष व्रत छूट जाए तो क्या करें?

उत्तर: घबराएं नहीं दोस्तों, महादेव बहुत दयालु हैं। अगर किसी जरूरी कारण से व्रत छूट जाए, तो अगले प्रदोष पर उनसे माफी मांगकर व्रत जारी रखें।


"अच्छा ज्ञान साझा करना भी एक श्रेष्ठ दान है!"-TipsiLife

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *